India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बोले CM हेमंत विस्वा बोले, यदि कांग्रेस की यात्रा शहर में से गुजरी तो मामला दर्ज करेंगे, और फिर…

नई दिल्ली. Bharat jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज पांचवां दिन है। ये यात्रा अब असम में प्रवेश कर चुकी है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा को गुवाहाटी में से निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी है। अगर वो इस वो इस बात की जिद्द करेंगे और यात्रा निकली तो, मामला दर्ज किया जाएगा। यही नहीं चुनाव के बाद गिरफ्तारी भी होगी। वहीं राहुल गांधी भी इस बयान पर पलटवार करने से नहीं चूके। उन्होंने हेमंत विस्वा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया है।

कांग्रेस मुसलमानों का प्रतिनिधित्व कर रही

दरअसल, असम के सीएम हेमंत विस्वा ने गुरुवार को मीडिया से बात में कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस बार मुस्लिम महिलाएं भी कांग्रेस की रैलियों में नहीं आईं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ की हमारी प्रगति” – असम में इतनी प्रगति हुई है कि मुस्लिम पुरुष भी कांग्रेस की रैलियों में आना बंद कर देंगे।”

मै केस दर्ज करूंगा

उन्होंने कहा कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है… जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगेंगे उसकी अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन अगर शहर में से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे… मैं केस दर्ज कर लूंगा और चुनाव के बाद गिरफ्तार करूंगा। अभी कुछ नहीं करूंगा।”

राहुल बोले विस्वा देश के सबसे भ्रष्ट सीएम

इधर राहुल गांधी ने असम सीएम विस्वा के बयान पर पलटवार किया है। गांधी ने उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है। एक समय था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे। हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी। याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी, जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा। आज भाजपा और मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं… आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के CM को  जान से मारने की धमकी दी, जयपुर सेंट्रल जेल से किया गया फोन, आरोपी की लोकेशन की ट्रेस, पुलिस हो गई सक्रिय

जनता चाहती राहुल हमारे बीच आएं

इसके अलावा असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने अनुमति मांगी थी… जनता चाहती है, जोरहाट के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे बीच से जाएं… ये लोग (असम सरकार) हमें क्या सुरक्षा देंगे, खुद जनता हमें सुरक्षा देगी…”

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *