India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Ram mandir in ayodhya: अयोध्या में भगवान श्रीराम पर पैसों की बारिश, 10 दिन में 12 करोड़ का चढ़ावा आया

श्रीराम मंदिर

नई दिल्ली.Ram mandir in ayodhya: अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर में लाखों भक्तों के आने का सिलसिला अब भी जारी है। यहां भक्त मंदिर में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। बीते दस दिनों में रामलला को 12 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को समारोह में पहुंचे आठ हजार मेहमानों ने निधि समर्पण भगवान राम को किया था। इसके चलते 22 जनवरी को ही 3.17 करोड़ का दान रामलला को प्राप्त हुआ।

10 दिन में किए 22 लाख श्रद्धालुओ ने दर्शन

प्रतिदिन औसतन 2 लाख लोग अयोध्या पहुंच रहे है। यही नहीं भक्त श्रीराम के चरणों में दिल खोलकर पैसों की बारिश कर रहे हैं। मंदिर में चढऩे वाले चढ़ावे का हिसाब रखने के लिए 10 काउंटर बनाए गए हैं,इन पर दान की रसीद दी जाती है।

इन दिनों में आया इतने का दान (रुपये में)

  • 22 जनवरी 3.17 करोड़
  • 23 जनवरी 2.90 करोड़
  • 24 जनवरी 2.43 करोड़
  • 25 जनवरी 12.50 लाख
  • 26 जनवरी 1.15 करोड़
  • 27 जनवरी 31 लाख
  • 28 जनवरी 34.25 लाख
  • 29 जनवरी 32.50 लाख
  • 30 जनवरी 29.15 लाख
  • 31 जनवरी 54.42 लाख

बसंत पंचमी पर होगा पहला उत्सव

नवनिर्मित राममंदिर की वार्षिक उत्सव तालिका तैयार हो चुकी है। नए मंदिर में पहले उत्सव के रूप में 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इसमें माता सरस्वती की पूजा की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वर्षभर में राम मंदिर में 12 प्रमुख उत्सव व पर्व मनाए जाएंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *