India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Jharkhand politics: CM चंपई सोरेन आज देंगे पहला ‘टेस्ट’, विधानसभा के विशेष सत्र में साबित करेंगे बहुमत

Hemant Soren,champai soren

रांची. Jharkhand politic: झारखंड के CM चंपई सोरेन की सरकार के लिए आज अग्नि परीक्षा का दिन है। वे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करेंगे। विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने हैदराबाद रोके गए विधायक रांची लौट आए हैं। इन विधायकों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के विधायक शामिल हैं। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और चंपई सोरेन द्वारा सीएम पद की शपथ लेने के बाद इन सभी विधायकों को तेलंगाना भेजा था। झामुमो ने उस समय भाजपा पर खरीद-फरोख्त के जरिए विधायकों को दल बदलवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

दो दिवसीय विशेष सत्र आज से

आज सोमवार से झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र भी शुरू होगा। सोमवार और मंगलवार को चलने वाले इस सत्र में चंपई सरकार को अपना बहुमत साबित करना होगा।

ERCP Project: मुख्यमंत्री ने एकीकृत ईआरसीपी परियोजना क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

हैदराबाद में रुके हुए थे 40 विधायक 

JMM गठबंधन के करीब 40 विधायक हैदराबाद पहुंचे थे। आशंका जताई थी कि भाजपा नई सरकार के विश्वास मत से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर सकती है। सभी विधायक रविवार को रांची के लिए रवाना हुए और देर रात राज्य की राजधानी पहुंचे। विधायक पिछले तीन दिनों से यहां एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे।

फ्लोर टेस्ट में शामिल हो सकते हैं पूर्व CM हेमंत

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन भी 5 फरवरी को विधानसभा में होने वाले बहुमत परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) में शामिल हो सकते हैं। रांची की पीएमएलए कोर्ट इसकी इजाजत दे चुकी है। हेमंत सोरेन को ED ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरी ओर झारखंड हाईकोर्ट भी हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई करेगी। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी की कार्रवाई को चुनौती दी है।

जानें झारखंड विधानसभा का गणित

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए चंपई सोरेन को 41 विधायकों का समर्थन हासिल करना होगा। वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार का दावा है कि उसके पास 46 विधायकों से ज्यादा का समर्थन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में एक सीट रिक्त है। ऐसे में 80 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है।

Rajasthan update: 2 करोड की लागत से निर्मित 50 बैड के कैंसर थेरैपी वार्ड का लोकार्पण, रोगियों को मिलेगा बेहतर उपचार

कौन हैं चंपई सोरेन?

चंपई सोरेन झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं। वर्तमान में वह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से सरायकेला विधानसभा सीट से विधायक हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप वह हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का पद संभाल रहे थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *