India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Loksabha elections: आप-कांग्रेस गठबंधन में किसे मिली कौन सी सीट, इन राज्यों में गठबंधन का ऐलान

CM Arvind Kejriwal –Rahul Gandhi

नई दिल्ली. Loksabha elections: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां व्यस्त नजर आ रही है। हर रोज पार्टियों के बीच किए जा रहे गठबंधन की खबरें लगातार सामने आ रही है। वहीं पक्ष-विपक्ष अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, रोज जनसभाएं और रैलियां की जा रही है। सूत्रों की मानें तो मार्च माह में चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करेगी। घोषणा के साथ ही देश में आचार सहिंता लागू हो जाएगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आज अरविंद केजरीवाल की APP और कांग्रेस के बीच कई राज्यों में गठबंधन हुआ है।

इस फ़ॉर्मूले पर दिल्ली में बनी बात

आज कांग्रेस और आप ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा की गई है। दिल्ली की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में BJP को अकेले 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे। प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। आप नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी को चुनौती देगी।

इन राज्यों में भी आएंगे साथ

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। इस राज्य के साथ-साथ दोनों दलों के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा और गुजरात में एकसाथ चुनाव लड़ने को लेकर घोषणा की गई हैं।

इस प्रेस कांफ्रेस में ऐलान किया कि गुजरात में 24 पर कांग्रेस, दो पर APP पार्टी लड़ेगी। वहीं, हरियाणा में 10 में से 9 पर कांग्रेस लड़ेगी, जबकि कुरुछेत्र पर APP का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा चंडीगढ़ में कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। गोवा में भी कांग्रेस के दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पंजाब को लेकर सहमति नहीं बन पाई। दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी।

INDIA गठबंधन का जन्म देश को जिताने के लिए है

आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हर राज्य की अपनी राजनीतिक परिस्थिति है, और परिस्थितियों को देखकर चुनाव जीतने के उद्देश्य से ये बनाया गया है। INDIA गठबंधन का जन्म देश को जिताने के लिए हुआ है, देश की जनता को जिताने के लिए हुआ है, किसी को हराने के लिए नहीं हुआ है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *