India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

BJP Candidate first List: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, PM Modi सहित 195 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल, राजस्थान के 15

PM Narendra Modi

नई दिल्ली. BJP Candidate first List: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 195 से अधिक नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 34 मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, त्रिपुरा के पूर्व विप्लव कुमार देव और 28 महिलाओं का नाम शामिल है। 47 ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 से कम है।

एससी 27 और एसटी 18 और ओबीसी 57 हैं। प्रत्याशियों के चयन को लेकर PM नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल,भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, डॉ के लक्ष्मण, डॉ इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उपाध्यक्ष ओम माथुर और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेशों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे।

अब की बार 370 पार…

भाजपा ने इस बार देश में 370 सीटें जीतने की लक्ष्य रखा है। इसके पीछे जम्मू और कश्मीर में धारा 370 से हटाने के बाद लाभ लेने की रणनीति मानी जा रही है। इस मुददे से लोग सीधे भाजपा के साथ जुड़ेंगे व वोट करेंगे। चुनाव में भाजपा 370 पार का नारा पूरे देश को कश्मीर में धारा 370 हटाने की याद दिलाएगा।

चूरू में पैरा ओलंपियन पर खेला दांव

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चूरू में दो बार के सांसद रहे राहुल कस्वा का टिकट काट दिया। उनके स्थान पर पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

कस्वा की टिकट कटने के ये माना जा रहा कारण

हाल ही में हुए विधनसभा चुनाव में कस्वा पर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को हराने के आरोप लगे थे। तारानगर विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र राठौड़ विधानसभा चुनाव में बात और उम्मीदवार मैदान में थे, इस दरमियान इस दरमियान सांसद राहुल कस्बा पर राठौर को हराने के आरोप लगे। राठौर के चुनाव हारने के बाद कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल कस्वा स्वीकार नहीं के पोस्टर लगाए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए इस बार उनका टिकट काट दिया।

मालवीय के भरोसे मेवाड़ और वागड़ की सीटें साधने का प्रयास

भाजपा की ओर से जारी की गई पहली सूची में बांसवाड़ा से कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय को मैदान में उतर कर भाजपा ने मेवाड़ और वागड़ की सीटों को साधने का प्रयास किया है आपको बता दें कि मालवीय हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया और फूल का दामन थाम लिया था।

उदयपुर में पूर्व RTO पर भरोसा

इधर उदयपुर में भाजपा ने पूर्व RTO मन्नालाल रावत पर विश्वास कर भाजपा ने उन्हे प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि रावत की आदिवासी क्षेत्रों में खासी पकड़ है। भाजपा ने अर्जुनलाल मीणा के स्थान पर उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

राजस्थान 15 सीटों से उम्मीदवार घोषित

1.बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
2.चूरू- देवेंद्र झाझड़िया
3.सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
4.अलवर- भूपेंद्र यादव
5.भरतपुर- रामस्वरुप कोली
6.नागौर- ज्योति मिर्धा
7.पाली- पीपी चौधरी
8.जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
9.बाड़मेर- कैलाश चौधरी
10.जालौर- रुपाराम चौधरी
11.उदयपुर- मन्नालाल रावत
12.बांसवाड़ा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय
13.चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
14.कोटा- ओम बिरला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *