जयपुर. Lok sabha Election 2024: कांग्रेस ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 10 पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा पहले ही 15 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। प्रदेश में 10 सीटें ऐसी है, जहां दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। जालोर-सिरोही, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी आमने सामने है।
उदयपुर सीट ऐसी है जहां पर भाजपा ने डीटीओ और कांग्रेस ने आईएएस को टिकट देकर मैदान में उतारा है। भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत परिवहन विभाग से सेवानिवृत हुए हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा आईएएस रह चुके हैं और उन्होंने वीआरएस लिया है। उनका वीआरएस राज्य सरकार ने मंगलवार सुबह ही मंजूर किया है।
गोविन्द–अर्जुन फिर आमने-सामने
कांग्रेस की ओर से मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशियों की जारी सूची में गोविन्दराम मेघवाल को लोकसभा क्षेत्र बीकानेर से प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने यहां केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अर्जुनराम मेघवाल चौथी बार लोकसभा चुनाव के मैदान में है। जबकि गोविन्दराम मेघवाल 2009 में एक बार लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुभव है। गोविंदराम दो बार विधायक रहे हैं। वर्ष 2003 में पहली बार भाजपा के टिकट पर नोखा से विधायक बने थे।
तीन पूर्व मंत्री भी मैदान में को
राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल, उदयलाल आंजना और बृजेन्द्र ओला को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से मेघवाल और आंजना विधानसभा चुनाव हार गए थे, जबकि ओला वर्तमान में विधायक हैं।
इन सीटों पर आमने-सामने
- चूरू में भाजपा से देवेंद्र झाझड़िया, कांग्रेस से राहुल कस्वां
- अलवर में भाजपा से भूपेंद्र यादव, कांग्रेस से ललित यादव
- भरतपुर में भाजपा से रामस्वरूप कोली, कांग्रेस से संजना जाटव
- बीकानेर में भाजपा से अर्जुनराम मेघवाल, कांग्रेस से गोविंद राम मेघवाल
- जोधपुर में भाजपा से गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस से करण सिंह उचियारड़ा
- जालोर में भाजपा से लुंबाराम चौधरी, कांग्रेस से वैभव गहलोत
- उदयपुर में भाजपा से मन्नालाल रावत, कांग्रेस से ताराचंद मीणा
- चित्तौड़गढ़ में भाजपा से सीपी जोशी और कांग्रेस से उदयलाल आंजना
![indianews24](https://secure.gravatar.com/avatar/163d46dbc97c230ebe8e72002e386dfa?s=96&r=g&d=https://indianews24.online/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: indianews24
![Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)