India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

domestic gas cylinder: सिर पर चुनाव, जमीन पर सिलेंडर की कीमत, PM Modi ने 100 रुपए सस्ता किया

PM Narendra Modi

जयपुर. domestic gas cylinder:
अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को तोहफा देते हुए घरेलू गैस सिंलेंडर के दाम 100 रुपए घटा दिए हैं। वहीं राजस्थान में कीमत पर पूरे दिन असमंजस की स्थित रही। पीएम की घोषणा के बाद भी दिनभर राजधानी जयपुर शहर सहित पूरे राजस्थान को इसका लाभ नहीं मिला। पूरे दिन सिलेंडर पुरानी दरों पर ही दिया गया।

राजस्थान में पूरे दिन गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर 1 करोड़ 78 लाख गैस उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति रही। वितरक और उपभोक्ता यही कयास लगाते रहे कि सिलेंडर की नई कीमतें शुक्रवार से लागू होंगी या शनिवार से। इस पर गैस वितरक यही कहते रहे कि अभी कीमतें कम होने का कोई अधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। जैसे ही आदेश जारी होगा सॉफ्टवेयर में अपडेट हो जाएगा।
उधर कीमतों में 100 रुपए की कमी के बाद तीनों तेल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियो की बैठक देर रात तक मुंबई में चलती रही लेकिन कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। राज्य में 105 लाख सामान्य और 73 लाख उज्ज्वला उपभोक्ता हैं।

Congress candidate List: कांग्रेस ने जारी कर दी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, राजस्थान अब तक बाकी

उपभोक्ताओं ने लौटाए सिलेंडर

वहीं कई उपभोक्ताओं के जब शुक्रवार को सिलेंडर पहुंचा तो उन्होंने 100 रुपए कम देने की बात कही। इस पर डिलेवरी मैन और उपभोक्ताओं में विवाद भी हुआ। वहीं कई उपभोक्ताओं ने घर आया सिलेंडर बाद में लेने की बात कहकर लौटा दिए।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *