India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Lake city: राजस्थान में यहां की घाटी बना देगी आपको दीवाना, खूबसूरत शहरों में से एक है ये

Lake palace in Udaipur

उदयपुर. Lake city:  राजस्थान की पहचान अक्सर गर्म प्रदेश की रही है। लेकिन इसी प्रदेश का उदयपुर शहर ऐसा है जहां कश्मीर के जैसा अहसास होता है। अगर आप यहां आते हैं तो गर्मी में भी ठंडक का एहसास होगा। उदयपुर शहर और आस पास में कई झीलें होने के चलते इस शहर में ठंडक बनी रहती है। यही नहीं इसके आसपास की पहाड़ियां यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती है।

इस शहर में आपको मिलेगा कश्मीरी अनुभव

अगर आप यहां पर कश्मीर से ठंड का एहसास करना चाहते हैं तो आप उदयपुर शहर की ओर रुख कर सकते हैं। यहां बनी हुई नीली झीले आपको गर्मी का एहसास नहीं होने देगी। वहीं यहां पर कई तरह की खास होटल्स और रिजॉर्ट्स भी मौजूद है जहां पर आप अपना समय बिता सकते हैं। अगर आप बजट को लेकर भी चिंतित है तो यहां पर आपके बजट के अनुसार भी कई सारे होटल और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। जिसमें आप रुक कर आनंद उठा सकते हैं। राजस्थान का उदयपुर शहर का तापमान भी अन्य शहरों के मुकाबले काफी कम रहता है।

इसलिए उदयपुर को कहा जाता है कश्मीर

उदयपुर शहर में दुनियाभर से पर्यटक इसकी खूबसूरती को निहारने यहां आते है। उदयपुर का सिटी पैलेस, जगमंदिर, लेक पैलेस, बागौर की हवेली, उदय विलास, फतेह सागर झील, स्वरूप सागर झील, पिछोला झील और रंगसागर उदयपुर की कुछ प्रमुख झीलें हैं। इसके अलावा भी यहां के किले और महल अपनी बेहतरीन वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहर के लिए अनूठी पहचान रखते हैं। इसलिए गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए भी सबसे उपयुक्त जगहों में से एक है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *