India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

AAP MP Sanjay Singh: 181 दिन बाद जेल से बाहर आए AAP MP संजय सिंह, बोले- हम आंदोलन की कोख से जन्मे, हम टूटने वाले नहीं

AAP MP Sanjay Singh

नई दिल्ली. AAP MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 माह बाद आखिर जेल से बाहर आ गए। वे रिहा होते ही पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन की कोख से जन्मे हैं। ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं। सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि AAP का जन्म आंदोलन से हुआ है।

हम किसी से नहीं डरते हैं। वे लोग आप को तोड़ना चाहते हैं। तानाशाही मचा रखी है देश में। मैं छह माह जेल में था। हर कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी का नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है। छह माह बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए काम करेंगे।


कहा जाता है कि कोई चिट्ठी कैसे लिखेगा। मैं वापस आ गया हूं। छह माह जेल में बिताने के बाद जेल मैनुअल में लिखा है कि कोई भी व्यक्ति जेल में रहते हुए असीमित पत्र लिख सकता है। आगे कहा कि अगर कोई सरकारी पत्र लिखना चाहता है, तो अदालत से अनुमति लेनी होगी। आगे कहा कि भाजपा के लिए मेरा एक नारा है ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’। आप ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जिसने देश की सेवा के लिए अपनी IRS की नौकरी छोड़ दी।

भाजपा का अगला नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बंगारू जनता पार्टी है। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, सब पूरी ईमानदारी के साथ बाहर आएंगे और जेल के ताले टूटेंगे। अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सौरभ सभी ने कहा कि हमने कोई शराब घोटाला नहीं किया।


BJP ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने शराब घोटाला किया था। उन्होंने शरद रेड्डी से 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। उन्होंने 55 करोड़ रुपये के डेक पर पिन लगा दी और फिर भाजपा ने उन्हें राजा बना दिया। जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मुलाकात की।

बुधवार रात आठ बजे हुए रिहा

राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।


संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। यह समय जश्न मनाने का नहीं है।


हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। इसके बाद संजय सिंह केजरीवाल के घर गए। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *