India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

PM Modi visit in maharashtra: पीएम मोदी आज कर्नाटक-महाराष्ट्र मे, यूपी-बिहार में राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा

PM Narendra Modi –Rahul gandhi

नई दिल्ली. PM Modi visit in maharashtra: भाजपा के स्टार प्रचारक PM नरेंद्र मोदी आज शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे वे यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान PM मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता अपील करते नजर आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12:15 बजे महाराष्ट्र के ही परभणी में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर वह कर्नाटक के लिए रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी 3:45 बजे के करीब चिक्कबल्लापुर और शाम को 5:30 बजे बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य में NDA Allaince का मुकाबला कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के गठबंधन से है। वहीं कर्नाटक में भाजपा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और राज्य में उसका मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से है।

Loksabha election 2024 : आज अमित शाह और सीएम योगी की ताबड़तोड़ रैली व रोड शो, बढ़ेगा सियासी पारा

राहुल गांधी रहेंगे यूपी-बिहार में,का सकते हैं असम 

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के भागलपुर में आज रैली को संबोधित करेंगे। वहीं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अमरोहा में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के पक्ष में पहली संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी असम भी का सकते है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में केरल के दौरे पर रहेंगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *