नई दिल्ली. IMD Weather update: देश के कई राज्यों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। कोहरे का असर उड़ानों से लेकर ट्रेनों तक सभी सेवाओं पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्डवेव की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार को दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें: सीए का परीक्षा परिणाम घोषित, जयपुर के मधुर जैन बने टॉपर नंबर 1, मुम्बई की दो बहनों का भी कमाल
IMD के अनुसार दिल्ली में सोमवार को इस माह का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन होने की संभावना है।
इसके अलावा आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अगले 7 दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 10 जनवरी को ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
![indianews24](https://secure.gravatar.com/avatar/163d46dbc97c230ebe8e72002e386dfa?s=96&r=g&d=https://indianews24.online/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: indianews24
![Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://indianews24.online/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)