India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Ram Mandir: अयोध्या में खत्म होगा 500 साल का इंतजार, आज टेंट से मुख्य मंदिर में प्रवेश करेंगे रामलला

नई दिल्ली. Ram lala Pran pratistha in ayodhya: अयोध्या में आज 500 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा। रामलला अपने अस्थायी टेंट से मुख्य मंदिर में प्रवेश करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में आज से बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं होगा। 20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगी। रामनगरी की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने अस्थायी टेंट से दिव्य और भव्य मंदिर में प्रवेश वाला पल ऐतिहासिक होगा। राम मंदिर एक इमारत नहीं है, यह एक भावना है। राम मंदिर का निर्माण 500 साल लंबी तपस्या का परिणाम है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है।

अयोध्या की पुण्य भूमि को किया मलीन

राममंदिर के निर्माण को लेकर न केवल अयोध्या देश और दुनिया में हर तरफ खुशी का माहौल है। 500 साल पहले हमारी, आपकी आस्था को कुचलने का षड़यंत्र रचा गया, अयोध्या की पुण्य भूमि को मलीन किया गया। राम मंदिर को विध्वंस किया गया। 500 साल बाद आज जब रामलला अपने नए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं तो पूरी अयोध्या नगरी राममय हो गई है। सबके जुबान पर बस प्रभु राम का नाम

ये भी पढ़ें: राम मंदिर उद्धाटन को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, सेंट्रल गवर्नमेंट के दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित

1528-29 में राम मंदिर को तोड़ा गया

साल 1528-29 के आसपास की बात है। मीर बाकी अपने सेना लिए अयोध्या पहुंचा। देखते ही देखते राम मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद मंदिर के अवशेषों पर पर मस्जिद बना दिया। इस तरह न हिंदू तीर्थ को सिर्फ नक्शे से मिटा दिया बल्कि भगवान राम से जुड़े साक्ष्य को भी मिटाने की साजिश रची गई। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि पर फिर से राम मंदिर बनाने का जो संघर्ष चला वो आज जाकर पूरा हुआ है।

छावनी में तब्दील अयोध्या

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरे अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीन DIG, 17 IPS और 100 पीपीएस स्तर के अधिकारी अयोध्या में तैनात किए हैं। इनके साथ 325 इंस्पेक्टर, 800 सब इंस्पेक्टर और 1000 से अधिक कॉन्स्टेबल भी मौजूद रहेंगे। PAC की 3 बटालियन रेड ज़ोन और 7 बटालियन येलो ज़ोन में लगाई गई हैं। इसके अलावा PAC की तीन म्यूजिक बैंड भी तैनात की गई हैं। यूपी की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी मौजूद रहेंगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *