India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Rail traffic affected: नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

Indian railways

बीकानेर.Rail traffic affected: उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल पर सादुलपुर-हिसार रेलखण्ड के मध्य झुम्पा स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी।

1. गाडी संख्या 04351 दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो 02 फरवरी से 06 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 04368 हिसार- रेवाडी रेलसेवा 02 फरवरी से 06 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Budget 2024: भारत देश सेना के लिए खरीद रहा 1000 एयरक्राफ्ट, चीन और पाकिस्तान को सीधी चुनौती

3. गाडी संख्या 04744 लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो 01 फरवरी से 05 फरवरी तक लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 04745 चूरू-लुधियाना रेलसेवा 02 फरवरी से 06 फरवरी तक चूरू के स्थान पर हिसार स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 01 फरवरी से 05 फरवरी तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 02 फरवरी से 06 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *