India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

Farmer protest: प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर बोला हमला, किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है…

Priyanka Gandhi

नई दिल्ली.farmer protest: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर किसान दिल्ली घेरने की तैयारी करने में जुट गए है। इसी को ध्यान में रखकर प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी से सटे सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इधर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। सोशल साइट ‘एक्‍स’ पर एक वीड‍ियो पोस्‍ट साझा कर उन्होंने पूछा है क‍ि किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल?

खड़े कर दिए कई सवाल

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल? इसी असंवेदनशील एवं किसान विरोधी रवैये ने 750 किसानों की जान ली थी। किसानों के खिलाफ काम करना, फिर उनको आवाज भी न उठाने देना – कैसी सरकार का लक्षण है? किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया। न MSP पर कानून बनाया, न किसानों की आय दोगुनी हुई। फिर किसान देश की सरकार के पास नहीं आयेंगे तो कहां जाएंगे? प्रधानमंत्री जी! देश के किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? आपने किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा क्यों नहीं करते?”

13 फरवरी को दिल्ली चलो का ऐलान

गौरतलब है कि किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली चलो का ऐलान किया है। इससे पहले हरियाणा–पंजाब बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण है। हरियाणा सरकार ने राज्य के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही सीमावर्ती जिलों में भारी संख्या में फोर्स को तैनात कर दी है।

इंटरनेट सेवा बंद

जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी सुबह 6 बजे से 13 फरवरी रात को 12 बजे तक अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने अतिआवश्यक परिस्थितियों में पंजाब जाने की अपील की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *